Ghatsila News: मुसाबनी बाजार के मोबाइल दुकान में लगी आग, दमकल व स्थानीय लोगो की मदद से आग पर पाया काबू
घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी नंबर-3 मुख्य बाजार स्थित मोहम्मद कलीम उर्फ राजू की मोबाइल दुकान एवं रिपेयरिंग सेंटर में मंगलवार सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच आग लग गई। घटना में दुकान में रखे मोबाइल फोन, रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल, पार्ट्स, चमड़े के बेल्ट और अन्य सामान जल गए। दुकानदार ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।आग लगने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कर्मपाल भगत और एसआई अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों और ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। इसके बाद झारखंड अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.