Ghatsila News: मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने शमशेर खान
घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड के सुरदा राजीव चौक के रहने वाले मजदूरों के बीच लोकप्रिय कांग्रेस के गद्दावर नेता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू एवं झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की करीबी झारखंड कॉपर माइंस वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान को मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इस आलोक की चिट्ठी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सुमित सिंह द्वारा शनिवार की शाम जारी की गई है। बता दे की शमशेर खान जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, आंदोलन के दौरान वह दो बार जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने मुसाबनी यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दो बार कार्य किया है, साथ ही घाटशिला विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी एक बार रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.