घाटशिला, अक्टूबर 6 -- Ghatsila News: मुसाबनी।जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के निर्देश पर सोमवार को मुसाबनी प्रखंड में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्याय रथ के माध्यम से बलदेव दास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर, मुसाबनी तथा पूर्वी मुसाबनी पंचायत भवन में ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को कानून संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डालसा के एलएडीसी मनोज कुमार सिंह ने डालसा के कार्य एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा और शिक्षा के महत्व सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098...