घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी कंसंट्रेशन प्लांट के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को इंटक प्रतिनिधिमंडल ने एचसीएल प्रबंधन को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट हेड के साथ-साथ मौभंडार स्थित जीएम (माइंस) कार्यालय में भी वार्ता कर मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं महामंत्री महेंद्र मिश्रा ने प्लांट पहुंचकर कार्यकारिणी अध्यक्ष इरफान अंसारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी हेमराज कुमार तथा अन्य मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद प्लांट हेड जे.पी. मिश्रा एवं एम.जेड. खान को ज्ञापन सौंपा गया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने मौभंडार स्थित एचसीएल मुख्यालय पहुंचकर जीएम (माइंस) रविंद्र घटवार से मुलाकात की और मांगों पर चर्चा की। ज्ञापन में प्लांट...