Ghatsila News: मुसाबनी : 71 लाभुकों को मिली चार लाख की परिसंपत्ति
घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: मुसाबनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत 71 लाभुकों के बीच करीब चार लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिविल न्यायालय, जमशेदपुर के न्यायिक पदाधिकारी दिलीप राजेश्वर तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, सहायक विधिक सहायता अधिवक्ता पवन कुमार तिवारी, मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह, प्रखंड के विधिक सेवा स्वयंसेवक, पंचायत प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस की महिला दीदियां, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.