घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी-हाता मुख्य सड़क पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में सुरदा क्रॉसिंग के समीप ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। सड़क जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। जाम के कारण मुसाबनी-हाता सड़क पर लगभग चार घंटे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों और भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पाकर नव पदस्थापित सीआई सुनील हैरेंज, राजस्व कर्मचारी दुर्गा चरण बोईपाई व मुसाबनी थाना के एसआई विक्रम सवैंया जाम स्थल पर पहुंचे, और सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद एसडीओ के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जादूगोड़ा रियर गेट से मुसाबनी व सुरदा क्रॉसिंग से फ...