घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: मुसाबनी। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुसाबनी सीएचसी में कार्यक्रम का आयोजन कर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुंदरलाल मार्डी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जानकारी देते हुए जनसंख्या नियंत्रण के स्थाई एवं अस्थाई उपायों की जानकारी दिया। डॉ मार्डी ने कहा सरकार की ओर से सीएचसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अस्थाई उपाय के रूप में कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां ,कॉपर टी आदि की सुविधा मुक्त उपलब्ध है। उन्होंने कहा जिस दंपति के दो या उससे अधिक बच्चे हैं उन्हें जनसंख्या नियंत्रण का स्थाई समाधान अपनाना चाहिए, इसके तहत महिलाओं का बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा है। यह भी ...