घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी थाना क्षेत्र के कोड़ाशोल गांव के भुल्लूगुटु टोला में 48 वर्षीय अशोक गिरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके छोटे भाई तपन गिरी को गिरफ्तार कर हत्या की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तपन गिरी ने अपने बड़े भाई की हत्या आपसी विवाद में करने की बात कबूल की है। पुलिस को हत्या के बाद तहकीकात में तपन गिरी के खुद घायल होने और केंदाडीह अस्पताल में इलाज कराने की बात पर संदेह हुआ। इसके बाद डीएसपी रोहित कुमार रजवार व थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने उससे गहन पूछताछ शुरू की। रातभर चली पूछताछ के बाद अंततः तपन पुलिस के सामने टूट गया और उसने हत्या की पूरी कहानी बताई。

आरोपी की हत्या की वजह आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुर्गा लड़ाई में इस्तेमाल हो...