Ghatsila News: मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में बलदेव दास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर के 10 विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में बलदेव दास संतलाल सरस्वती विद्या मंदिर मुसाबनी के कुल 10 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। परीक्षा में सफल होने वाले भैया वर्ग के विद्यार्थियों में पवित्र कुमार महतो, सिमल टुडू, बिस्वजीत सरदार, देव पातर, महेश पातर एवं बाघराय हांसदा तथा बहनों में राबिया परवीन, दिया दास, अर्पिता महापात्र एवं प्रगति कुमारी शामिल हैं।
छात्रवृत्ति विवरण मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित सभी विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक झारखंड सरकार की ओर से प्रतिवर्ष Rs.12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा निरंतर जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.