घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला। अनुमंडल अस्पताल मे आयोजित परियोजना उल्लास कार्यक्रम के तहत मिर्गी जांच शिविर का निरीक्षण कैबिनेट सचिवालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव राहुल शर्मा द्वारा निरिक्षण किया गया। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारी की गई थी। अस्पताल पहुंचने पर अतिरिक्त सचिव राहुल शर्मा और उपायुक्त राजीव रंजन का जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शाहिर पाल और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शिविर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडल अस्पताल मे आयोजित हो रहे उल्लास परियोजना के तहत मिर्गी जांच शिविर से लाभ प्राप्त कर ठीक हुए मरीजो से सीधा संवाद किया गया। अतिरिक्त सचिव राहुल शर्मा ने बहरागोड़ा के आनंद बेरा ने अपनी बेटी के शिविर से मिले उपचार से लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया ...