घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड नंबर चार के तडंगा में विगत रात मिट्टी की दीवार गिरने दो बकरी, एक बकरा और कई मुर्गियों की दीवार के मलवा में दब जाने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मायनो हेंब्रम नामक महिला के घर से सटे गोहाल घर की दीवार गिर गयी। दीवार के मलवा में मायनो हेंब्रम की बकरी, बकरे और मुर्गियों की मौत हो गई। जबकि कई बकरियों को बचा लिया गया। मायनों हेंब्रम ने बताया के बकरियों और मुर्गियों की मौत होने से उसे हजारों का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: मिट्टी की दीवार गिरने से तीन बकरियों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...