Ghatsila News: मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई सत्र 2026-27 की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक
घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। प्रखंड के मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में सत्र 2026-27 की पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भूतिया पंचायत के मुखिया बिधान चंद्र मांडी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच चर्चा हुई। मुखिया बिधान मांडी ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के सामने संचालित सरकारी शराब दुकान का विरोध करते हुए इसे हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही। यह भी पढ़ें- Pakur News: ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित साथ ही विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.