घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई। इसमें छात्रों की नियमित उपस्थिति, लर्निंग गैप दूर करने और पढ़ाई में अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की गई। लगातार अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों से व्यक्तिगत मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। वहीं दिसंबर में विद्यालय की प्लेटिनम जुबली समारोह भव्य तरीके से मनाने और जल्द आमसभा आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयदेव दास ने की। इस मौके पर भूतिया पंचायत के मुखिया बिधान चंद्र मांडी,सोमाय मुर्मू, राजेश बेरा, हरिपद महतो, पंकज कुमार अग्रवाल, मालविका भोल, गंगा रानी दे, जयश्री महापात्र, शिव शंकर महाकुड़, अंजलि पातर सहित विद्यार्थियों के कई अभिभावक एवं प्रबंध...