घाटशिला, अक्टूबर 23 -- Ghatsila News: बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव में दुर्गापूजा की नवमी की रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना में मानुषमुड़िया निवासी तारक घाटुआरी घायल हो गए थे। घायल तारक घाटुआरी के बयान पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में बरसोल थाना कांड संख्या 29/26 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मानुषमुड़िया निवासी अनूप दास, कृष्ण मन्ना और सुब्रतो मंडल तथा बेहेड़ा निवासी सती प्रसाद गिरि को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: परसुडीह मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धार...