Ghatsila News: मानुषमुड़िया में पांच अबुआ आवास लाभुकों ने किया गृह प्रवेश
घाटशिला, नवम्बर 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव में पांच अबुआ आवास के लाभुकों ने विधिवत रूप से अपने नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने फीता काटकर गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गृह प्रवेश करने वाले लाभुकों में जयश्री भगत, कुसुम बारिक, बीनारानी पात्र, गौरी सिट एवं भारती बारिक शामिल हैं। इस मौके पर पंचायत की ओर से सभी पांचों लाभुक परिवारों को मिठाई का पैकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प.स.स शुभ्रा महापात्र, उप मुखिया भवानी भोल, पंचायत सचिव सुर्या कान्त महतो, शिव शंकर भोल, सन्तोष साहा, देवू साहा, पापून बेरा, विश्वजित राना, गंगा रानी दे, सूपर्णा दास आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मानुषमुड़िया में पांच आबु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.