Ghatsila News: माताजी आश्रम हाता में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 29 को
घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: पोटका। माताजी आश्रम हाता में आगामी 29 नवंबर रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर का आयोजन रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा। शिविर में मोतियाबिंद मरीजों की जाँच होगी। मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपेरशन पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क किया जायेगा।रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से मरीजों को ले जाने और ले आने का भी व्यवस्था किया जायेगा। माताजी आश्रम हाता की ओर से आश्रम के संचालक सुनील कुमार डे ने यह जानकारी दी। उन्होंने मोतियाबिंद मरीजों को इसका लाभ उठाने की अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.