Ghatsila News: माटियाबांधी में दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण शुरू
घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत में माटियाबांधी सार्वजनिन आंचलिक दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष दुर्गा पूजा का 27 वें वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन हो गया है। पंडाल का निर्माण शुरू हो गया है। आकर्षक बिजली की सजावट की जाएगी। कमेटी के कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने बताया कि कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अब यह अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अष्टमी और नवमी के दिन भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा और साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चालुनिया दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, पुलक दास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.