Ghatsila News: मां तारा संघ काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने झाड़ेश्वर
घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा श्मशान प्रांगण में मां तारा संघ द्वारा आयोजित काली पूजा को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण, इस वर्ष काली पूजा के सफल आयोजन तथा नई कमेटी के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया। नवगठित कमेटी में झाड़ेश्वर दंडपाट को अध्यक्ष, राजकुमार कर एवं श्रीकांत सीट को उपाध्यक्ष, गोकुल सीट को सचिव, महेक मंडल एवं संतोष कुईला को सह सचिव तथा पियूष कांति भुइयां को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता एवं सहभागिता के साथ मां काली पूजा का आयोजन करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: काली पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.