घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: गालूडीह। दाड़िसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में गुरुवार को "महिला अनुकूल कृषि यंत्र एवं महिला किसान गोष्ठी" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने सीड ड्रिल और धान रोपण यंत्र का लाइव प्रदर्शन करते हुए बताया कि इन आधुनिक उपकरणों से कम समय और कम श्रम में अधिक कार्य किया जा सकता है। गोष्ठी में महिला किसानों ने मिट्टी जांच, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन से जुड़ी समस्याएं भी साझा कीं। उपायुक्त ने महिलाओं से आधुनिक तकनीक अपनाने, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और श्री विधि से धान की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की कृषि में भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम के द...