Ghatsila News: महिलाओं ने श्रद्धा के साथ की पंचेक पूजा
घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया, वार्णीपाल स्वर्णरेखा नदीघाट समेत क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों तथा तालाबों के घाटों पर सूरज उगने से पहले विभिन्न गांव की दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक व श्रद्धा भाव के साथ पंचेक पूजा संपन्न की गई।वहीं महिलाओं ने पूजा की विधि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों से सुबह उपवास रखकर घर के तुलसी मंच पर घी से तैयार भोग अर्पित किया जाता है। जिसे बाद में परिवार के सभी सदस्य प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। वहीं इन तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान के समापन पर पूर्णिमा की सुबह सूर्योदय से पूर्व कागज की नाव बनाकर उसमें छोटा दीप जलाया जाता है और उसे नदी की धारा में प्रवाहित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वर्णरेखा नदी तथा विभिन्न गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.