Ghatsila News: मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटर की सीट बढ़ाने की मांग
घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया। मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट की कक्षाओं में सीमित सीटों के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित लोगों के साथ बैठक कर समस्या की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों के हित में इंटर की सीटों में बढ़ोतरी की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं के नामांकन की इच्छा होने के बावजूद सीटों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर इस विद्यालय में इंटरमीडिएट की सीटों में बढ़ोतरी हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Ghatsi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.