Ghatsila News: मटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की जांच, पुलिस ने कई वाहनों को लौटाया
घाटशिला, अगस्त 27 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर नियमों के विरुद्ध बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता के बाद बरसोल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा नेता ऋषि षड़ंगी द्वारा बरसोल थाना में आवेदन देकर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने एवं वाहनों की जांच कराने की मांग की गई थी।
पुलिस कार्रवाई आवेदन मिलने के बाद बरसोल पुलिस ने मंगलवार की रात पाथरा चौक पहुंचकर मालवाहक वाहनों की जांच की। पुलिस ने मटिहाना एवं चाकुलिया की ओर से आने वाले बड़े मालवाहक वाहनों को रोककर उनके कागजात एवं परिचालन की जांच की। नियमों के विपरीत पाए गए तथा इस मार्ग के बजाय निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से जाने वाले वाहनों को वापस लौटा दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों में राहत देखी गई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.