घाटशिला, नवम्बर 30 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित 32वें बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीएसएमसीटी) का भव्य आगाज एक दिसंबर (मंगलवार) से होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब परिसर में सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव और महासचिव जेके उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एचसीएल/आईसीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडी) उमेश सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीसी के जीएम (माइंस) रवींद्र घट्टूवार, जीएम (इलेक्ट्रिकल) सुब्रतो गुहा, डीजीएम (माइंस) एनएस जांगड़े, डीजीएम (मैकेनिकल) जेपी मिश्र...