Ghatsila News: मऊभंडार में कैनाल निर्माण बना मुसीबत, सुरक्षा मानकों की अनदेखी
घाटशिला, नवम्बर 12 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच मऊभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर चल रहा कैनाल (नहर) निर्माण कार्य श्रद्धालुओं और छठ पूजा समिति के लिए भारी मुसीबत का सबब बन गया है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों (सेफ्टी रूल्स) की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे इस बार छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कैनाल निर्माण के कारण स्वर्णरेखा नदी तट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह बंद हो चुकी है। विकल्प के तौर पर नदी किनारे आनन-फानन में मिट्टी डालकर एक अस्थायी रास्ता तैयार किया जा रहा है। यह वैकल्पिक रास्ता न केवल अत्यधिक ऊंचा और संकरा है, बल्कि इसके दोनों ओर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: मेदिनीनगर के सभी घाटों पर चेंजिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.