Ghatsila News: मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की मरम्मत करने का निर्णय
घाटशिला, जुलाई 6 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। जूनबनी पंचायत अंतर्गत डोभा गांव में अवस्थित स्वनिर्मित शिव मंदिर पर पिछले हफ्ते वज्रपात होने से गुंबद को नुकसान पहुंचा था। यह मंदिर अपने आप एक ही रात में एक कमर की ऊंचाई तक सीमांकन के साथ उत्पन्न हुई थी। लोगों की मान्यता के अनुसार इस मंदिर में लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी होते देखते हैं। क्षतिग्रस्त गुंबद को लेकर गांव में एक आमसभा कर श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई। ताकि क्षतिग्रस्त गुंबद की मरम्मत हो सके। मौके पर बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा मंडल, नियति मंडल, छवि मंडल, बानी सरदार, अंजलि सरदार, सुधीर मंडल, दीपक मंडल, खांदा मंडल, अर्जुन मंडल, तारिणी सरदार एवं सभी ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.