घाटशिला, अक्टूबर 27 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से उनके चाईबासा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रधान सोरेन ने मंत्री दीपक बिरुवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। बता दें कि कुछ दिनों से मंत्री अस्वाथ हैं। इस मौके पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गयी। मुलाकात के दौरान नेताओं ने आपसी समन्वय और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरीश भकत, कान्हू टुडू, मोहम्मद रशीद एवं मृत्युंजय यादव उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...