Ghatsila News: भारी बारिश से रांगडो पुलिया के किनारे धंसे,दर्जनों गांव के हजारों लोगों के आवागमन पर संकट
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा और गामारिया पंचायत की सीमा पर स्थित रांगडो पुलिया के किनारे लगातार बारिश के कारण धंसने लगे हैं। मिट्टी कटाव से पुलिया का किनारा कमजोर हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने राहगीरों को सतर्क करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से के पास डालियां लगाकर संकेत बनाया है।रांगडो पुलिया से नेडरा, गामारिया, महुलबरई, बतबती, शालझाटिया और चित्रेश्वर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी साइकिल से खंडामौदा उच्च विद्यालय और बहरागोड़ा कॉलेज जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में पुलिया के किनारे धंसने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों के अनुसार पुलिया करीब 24 वर्ष पुरानी है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.