Ghatsila News: भारी बारिश में अर्जुन का पेड़ घर पर गिरा, मकान जमींदोज; बाल-बाल बचा परिवार
घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकीशोल पंचायत के कुण्डालुका गांव के राजेंद्र बास्के घर के ऊपर सोमवार रात को अर्जुन का बृहद पेड़ गिर जाने से घर जमी दोज हो गई,पर जान माल की कोई नुक्सान नहीं हुई।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से भारी भरकम बारिश होने से कुण्डालुका गांव के राजेंद्र बास्के का खपरैल घर के ऊपर बृहद अर्जुन का पेड़ गिरने से दब गया,साथ ही बिजली का तार टुट कर गिर गया एवं बाकुलचंदा से डुमरिया आने जाने वाले सड़क को पुरी तरह से बंद हो गया है,इस घटना के संबंध में बिजली विभाग एवं प्रखंड प्रशासन को जानकारी ग्रामीण द्वारा दिया गया है।साथ ही राजेंद्र बास्के के घर को मुआवजा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग से सहयोग करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.