Ghatsila News: भाटिन के गुर्रा नदी किनारे अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर छापेमारी, 500 किलो जावा महुआ नष्ट
घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव स्थित जाहिर टोला में गुर्रा नदी के किनारे जंगल-झाड़ियों के बीच अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर संचालित तीन अवैध भट्ठियां मिलीं। वहीं, प्लास्टिक के जार में करीब 500 किलोग्राम महुआ जावा बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान तीनों भट्ठियों, शराब बनाने के उपकरणों, प्लास्टिक के जार और महुआ जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वही जादूगोड़ा थाना के अवर निरीक्षक अनंत मरांडी ने कहा की सूचना संकलन के दौरान पुलिस को भाटिन गांव के जाहिर टोला में गुर्रा नदी के किनारे जंगल-झाड़ियों के बीच अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद संबंधित स्थान पर छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर तीन भट्ठियां पाई गईं, जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.