घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष विजय पांडे के नेतृत्व में जिला कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, घाटशिला में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित के मुद्दों तथा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपने पर चर्चा हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडे, मंडल महामंत्री विवेक महापात्रा, मंटू प्रजापति, मंटू...