घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। प्रखंड की जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद सह क्षेत्र में तीन बार के विधायक रहे डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की ओर से जमीन, अबुआ आवास, जमीन के म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, मंईयां सम्मान योजना, जमीन बंदोबस्ती समेत अन्य समस्या को ले आवेदन लिया गया। आवेदन लेने के बाद डॉ. बलमुचू ने सीओ एवं बीडीओ से मिलकर हर आवेदन के शीघ्र समाधान को चर्चा की। बलमुचू ने कहा कि छोटे-छोटे काम को लेकर आम जनता महीनों ब्लॉक एवं अंचल का चक्कर लगाती रहती है। भष्ट्राचार को रोकने को लेकर अब कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने खुद कई गांवों के ...