Ghatsila News: भगवान श्रीकृष्ण को लगाया छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग
घाटशिला, नवम्बर 12 -- Ghatsila News: मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी अग्रसेन भवन में बुधवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की मुसाबनी शाखा की ओर से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के साथ भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे गोवर्धन पर्वत की आकर्षक सजावट के साथ हुई। इसके बाद पंडित अभिषेक शास्त्री एवं जितेंद्र जोशी ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कराई। भगवान के समक्ष विभिन्न प्रकार के पकवानों से छप्पन भोग सजाया गया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अन्नकूट के दर्शन किए। इस दौरान मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपने घरों से लड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.