Ghatsila News: भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद परमहंस देव का पूर्णमासी सत्संग
घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया पंचायत अंतर्गत ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ताड़ुआ, पारुलिया,लालसाई ,घासपदा, कुमारडुबी,चांदड़ा,जगन्नाथपुर सहित निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।वहीं सुबह प्रभाती कीर्तन, गीता-चंडी पाठ और ठाकुर जी के आह्वान के साथ शुरू हुआ। साथ ही दिनभर सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड 'जयगुरु' नाम संकीर्तन, पूजा-अर्चना और आरती-वंदना से गुंजायमान रहा। इस अवसर पथ मानुषमुड़िया आश्रम से आए मुख्य अतिथि देवेशानंद सरस्वती एवं शिवराम आचार्य ने निगमानंद जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.