Ghatsila News: बेला चौक के समीप एनएच 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल
घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप एनएच 49 पर रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना घटी। जहां उड़ीसा के जामसोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार चार चक्का कार डीएल 4 सीएन 3091 आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से बुरी तरह टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक लक्षण दत्त जो उड़ीसा के कटक का निवासी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार की। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और इस तरह एक बड़ा अनहोनी टल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.