Ghatsila News: बेमौसम बारिश से धान की फसल पर संकट,किसानों को सता रही नुकसान की चिंता
घाटशिला, अक्टूबर 29 -- बारिश से धान की फसल पर संकट Ghatsila News: बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में साइक्लोन अर्णब के प्रभाव से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगभग 4000 हेक्टेयर खेत के धान की फसल पककर तैयार होने के समय लगातार बारिश होने से किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल भी भीगने से प्रभावित हो सकती है। बहरागोड़ा क्षेत्र में अधिकांश किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। इस समय खेतों में धान की फसल तैयार है। ऐसे में बारिश का लगातार जारी रहना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, तो पककर तैयार धान की फसल खेतों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.