Ghatsila News: बेनाशोली-दांदुडीही मार्ग पर हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में बढ़ी सनसनी, अलर्ट पर वन विभाग
घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। चाकुलिया वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानुषमुड़िया सब बीट स्थित केशरदा बीट क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी ने स्थानीय ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों का एक झुंड वन बेनाशोली से दांदुडीही की ओर जाने वाले मुख्य वन मार्ग से सटे साल के घने जंगलों में जम गया है। जंगल के रास्ते से सटे इलाके में हाथियों के बसेरे के कारण राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में अनहोनी का डर सता रहा है। हाथियों के आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है और हाथियों की गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है। वन अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.