घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला की आवश्यक बैठक शुक्रवार को घाटशिला में जिलाध्यक्ष संजीव सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में आगामी 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जन भागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Chapra News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर महीने भर चलेगा सेवा समर्पण संकल्प अभियान बैठक में...