घाटशिला, जुलाई 25 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के बुरुडीह डैम जाने वाले मुख्य मार्ग पर रामचंद्रपुर गांव के समीप स्थित शीतलदाह पुलिया का गार्डवाल गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। गार्डवाल टूटने के बाद पुलिया पर केवल पीसीसी ढलाई वाली जर्जर सड़क बची है, जिससे उसके पूरी तरह ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। यदि पुलिया ध्वस्त हो जाती है तो जिन ग्रामीणों को अभी बुरुडीह डैम तक पहुंचने के लिए लगभग एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, उन्हें हिरागंज, कालचित्ती और चेंगजोड़ा होते हुए लगभग 10 किलोमीटर लंबा खराब वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामचंद्रपुर और बुरुडीह के ग्रामीणों ने इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बसिया में बारिश से पुलिया क...