Ghatsila News: बुरुडीह डैम : सुरक्षा को लेकर फिर से नौका परिचालन बंद
घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम में 15 दिन पहले शुरू हुए नौका परिचालन को प्रशासन ने बंद करवा दिया है और अगले आदेश तक इसे बंद करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, बुरुडीह डैम में कई माह से नौका परिचालन बंद था। लेकिन, एक अगस्त को मुराहीर नाव यातायात सावलंबी सहकारी समिति लि. कालचिती के द्वारा नौका परिचालन बिना प्रशासनिक आदेश के शुरू किया था। जिसका उद्घाटन देश परगना बैजू मुर्मू ने किया गया था। लेकिन प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद सीओ निशात अंबर ने तत्काल प्रभाव से डैम में नौका परिचालन बंद करने का आदेश जारी कर दिया। नौका परिचालन के बंद होने कारण डैम पर पहुंचने वाले पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार, बुरुडीह डैम में दो सालों से प्रशासन द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.