Ghatsila News: बुजुर्ग पेंशनधारियों को 8 माह से नहीं मिली पेंशन, रोष
घाटशिला, नवम्बर 17 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव के कई गरीब,असहाय एवं बुजुर्ग वृद्धा पेंशनधारियों को पिछले करीब 8 महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग लाभुक पंचायत से लेकर लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और अन्य त्योहार भी बीत गए, लेकिन इन बुजुर्गों के खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंची। आर्थिक रूप से कमजोर इन बुजुर्गों के लिए पेंशन ही जीवनयापन का एक महत्वपूर्ण सहारा है। सोमवार को भाजपा बरसोल मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह ने प्रभावित बुजुर्ग पेंशनधारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी ओर से सरकार एवं प्रशासन से अविलंब बकाया पेंशन राशि का भुगतान कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.