घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी ने रविवार को धालभूमगढ़ स्वर्गछिड़ा स्थित छोटा बांध छठ घाट तालाब का निरीक्षण किया। छठ घाट की स्थिति को देखकर तत्काल पावडा नरसिंहगढ़ पंचायत के मुखिया को घाट तथा आसपास की क्षेत्र की सफाई करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा लोक आस्था का महा पर्व पूरी आस्था एवं पवित्रता के साथ मनाई जाती है। इसलिए जितने स्थल में छठ व्रत धारी जो पवित्रता की हदतम सीमा तक जाकर यह त्योहार मनाते हैं ,उनकी पवित्रता को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई अवश्य होनी चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा सफाई की मॉनिटरिंग मैं स्वंय करूंगी एवं समय निकालकर दूसरे घाटों की भी निरीक्षण कर सफाई एवं सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा । यह भी पढ़ें- Banka News: प्रखंड की विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण ...