Ghatsila News: बीडीएसएल सरस्वती शिशु मंदिर में सलाद डे मना
घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: घाटशिला। शनिवार के दिन बीडीएसएल सरस्वती शिशु मंदीर के एक्विटी हाल में छोटे बच्चों के बीच सलाद डे मनाया गया। बच्चों को 5 ग्रुप सुभाष, श्रीकृष्ण, विवेकानंद, अर्जुन व अभिमन्यु में बांटा गया था। जिसके प्रभारी आचार्या मल्लिका, वंदना, निकिता , नीतू व सिमरन क्रमश थी। सभी बच्चे अपनी सजी हुई सलाद की थाली के साथ अपने ग्रुप प्रभारी के साथ बैठे थे। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावक गौतम कुमार, निलादारी शेखर महतो, ज्योतसना महतो, सुशील कुमार महतो, शिल्पा इंद्री कार्यक्रम की जज बनाये गए। सभी अभिभावक घूम घूम कर सभी ग्रुप के द्वारा आकर्षक रूप से सजाये गए 'सलाद ' का निरीक्षण किया व बच्चों से सलाद में उपयोग हुई चीजों की जनकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.