घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक के पास सड़क के किनारे बना एक गड्ढा किसी दुर्घटना को दावत दे रहा है। व्यस्त सड़क होने के कारण इस सड़क पर दिन-रात वाहनों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। इससे हर समय किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या के प्रति सजग नहीं है। गड्ढे की मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रशासन की इस उदासीनता से ग्रामीणों और राहगीरों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जनहित में जल्द से जल्द संज्ञान लेते हुए सड़क किनारे बने इस जानलेवा गड्ढे को भरने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:बिरसा चौक के पास सड़क किनारे बना गड्ढा दे रहा है दुर्घटना को दावत ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सक...