Ghatsila News: बिजली पोल में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जला बॉक्स और तार
घाटशिला, सितम्बर 4 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के हाटचाली में गुरुवार को एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खंभे पर लगा बॉक्स व केबल का जाल धूं-धूं कर जलने लगा और काला धुआं दूर तक फैल गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बिजली के तार में लगी चिंगारी से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। संयोगवश उस समय खंभे के नीचे कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, शटडाउन लिया गया इसके बाद आग को बुझाया गया लेकिन विभाग के पहुंचने से पहले ही बॉक्स जलकर खाक हो गया था। उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन तार जल गये। गनीमत रही कि आग घरों तक नहीं पहुंची। इसके बाद विभाग ने टीम भेजकर बॉक्स व केबल को दुरूस्त किया और लाइन चालू की गई।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.