घाटशिला, अक्टूबर 15 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। सामाजिक संस्था युवा, जमशेदपुर एवं प्रतिज्ञा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों के गठन और उन्हें सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने, बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों की पहचान करने तथा समय पर आवश्यक सहयोग एवं हस्तक्षेप सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। साथ ही, बच्चों की आवाज़ को महत्व देने और विद्यालयों में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभावमुक्त वातावरण विकसित करन...