घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा पुलिस ने गुरुवार की देर रात कालियाडिंगा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान बालू लदे हाइवा (बीआर 10, डब्ल्यू 3893) को जब्त कर लिया। उक्त कारवाई थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। बालू लदा हाइवा ओडिशा से बालू लोड कर बहरागोड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चालक से बालू से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका इसके बाद पुलिस ने तत्काल हाइवा को जब्त कर थाना ले जाया गया। मामले की जानकारी सीओ राजाराम मुंडा को दी गई। सीओ ने मामले में आगे की कारवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा है। विदित हो कि ओडिशा से बालू लाकर पश्चिम बंगाल में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। बंगाल पहुंचने पर बालू की कीमत बढ़ ज...