घाटशिला, अगस्त 27 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत अंतर्गत पाचांडो और रांगुनिया गांव को जोड़ने वाला वर्षों पुराना पुल लगातार बारिश के कारण जर्जर हो गया है। दो वर्षों से पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हाल के दिनों में हुई बारिश के दौरान मिट्टी और पानी के तेज बहाव से पुल का बड़ा हिस्सा करीब एक फीट तक धंस गया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सरकार से जल्द पुल की मरम्मत एवं मजबूतीकरण कराने की मांग की है। बंगाल से जुड़ता है पुल यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बारिश से जर्जर हुआ पाचांडो-रांगुनिया पुल,ग्रामीणों ने मरम्मत की मांगपुल का महत्व ग्रामीण तापस पात्र, सुमन भुईयां, सुकरा देहुरी, तापस भुईयां, सोमेश सेनापति, हरिहर पात्र और पू...