घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: मुसाबनी। लगातार हो रही बारिश ने मुसाबनी में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को दिनभर जारी रहने के कारण शहर और आसपास के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। पीडब्ल्यूडी स्कूल जाने वाली सड़क, धुनियाबस्ती, माहुलबेड़ा, प्रखंड कार्यालय क्षेत्र और अस्पताल चौक समेत कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। पश्चिम मुसाबनी पंचायत के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला रोड और पीडब्ल्यूडी स्कूल जाने वाले मार्ग पर भारी जलजमाव हो गया। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाब में तब्दील नजर आया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण आसपास के कई घरों में बरसात का पानी प्रवेश कर गया...