घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: गालूडीह। लगातार बारिश के बावजूद गालूडीह बराज डैम की निगरानी फिलहाल केवल कंट्रोल रूम ऑपरेटर के भरोसे चल रही है। जलस्तर की निगरानी, गेट संचालन और डिस्चार्ज की पूरी जिम्मेदारी ऑपरेटर संभाल रहा है, जबकि विभागीय आदेश के अनुसार तीन शिफ्ट में कनीय अभियंताओं (जेई) की तैनाती होनी चाहिए। वर्तमान में डैम के सभी 18 फाटक बंद हैं और अतिरिक्त पानी दायीं नहर के जरिए ओडिशा की ओर छोड़ा जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बारिश के दौरान भी कोई अधिकारी नियमित रूप से डैम पर मौजूद नहीं है, जिससे आपात स्थिति में संकट बढ़ सकता है। कार्यपालक अभियंता प्रितेश होड़ो ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उपायुक्त के निर्देश पर सभी कनीय अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसी कारण बराज के गेट संचालन और निगरानी...