Ghatsila News: बाबा चित्रेश्वर धाम पहुंचने वाली सड़क की स्थिति नारकीय
घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन बाबा चित्रेश्वर धाम झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण वर्ष भर यहां लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विडंबना यह है कि मंदिर तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क स्वयं बदहाली की कहानी बयां कर रही है। चित्रेश्वर धाम के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होकर जलजमाव और कीचड़ से पट गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर कदम श्रद्धालुओं को संभलकर चलना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चो समेत मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.